8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भजनलाल सरकार ने दिया एक और बड़ा झटका, अब 50 हजार भर्ती को किया रद्द, जानिए पूरा मामला

Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्ववर्ती सरकार की योजनाएं बंद नहीं करने की घोषणा करने के बाद राज्य सरकार ने पहले राजीव गांधी युवा मित्र इन्टर्नशिप कार्यक्रम बंद किया और अब 50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती को रद्द कर दिया।

2 min read
Google source verification
bhajanlal_sharma.jpg

Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्ववर्ती सरकार की योजनाएं बंद नहीं करने की घोषणा करने के बाद राज्य सरकार ने पहले राजीव गांधी युवा मित्र इन्टर्नशिप कार्यक्रम बंद किया और अब 50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती को रद्द कर दिया। पूर्ववर्ती सरकार के प्रोजेक्ट्स शुरू करने पर पहले ही रोक लगा दी गई थी।

शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से 13 अगस्त को 50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती निकाली गई थी। जिसके आदेश को राज्य सरकार ने मंगलवार को वापस ले लिया। इस भर्ती की बजट में घोषणा की गई थी। इन सेवा प्रेरकों को प्रदेश में महात्मा गांधी के शांति एवं सद्भाव का संदेश घर—घर पहुंचाने के लिए नियुक्त किया जाना था। इनको प्रत्येक गांव एवं शहरी वार्ड में महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं संविधान केन्द्रों का संचालन भी करना था।

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में नई भजनलाल सरकार आने के बाद पहली भर्ती परीक्षा 7 जनवरी को होगी। पेपर लीक की घटनाओं के बीच आरपीएससी के साथ पुलिस और प्रशासन का भी इम्तिहान होगा। आरपीएससी सात जनवरी को पीटीआई, लाइब्रेरियन व होमसाइंस लेक्चर की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा करवा रहा है। परीक्षा पीटीआई के 247, लाइब्रेरियन के 247 और होम साइंस लेक्चरर के 39 पदों के लिए होगी।

यह भी पढ़ें- Good News : भाजपा की नई सरकार आने के बाद पहली बार इस दिन होगी भर्ती परीक्षा, RPSC का होगा 'इम्तिहान'

602 सेंटर पर 1.98 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। सबसे अधिक जयपुर में 180 सेंटर होंगे। पेपर लीक जैसी घटना को रोकने के लिए परीक्षा सात सम्भाग मुख्यालयों पर ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल पर रोक रहेगी। यह रोक अफसर और स्टाफ पर भी मान्य होगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Cabinet Minister List : भजनलाल कैबिनेट में बनेंगे कितने मंत्री, अभी-अभी आया ऐसा बड़ा अपडेट, इतने नाम तय