3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिक्त पड़े ‘साथिन’ के पदों पर ‘ग्राम सभा’ के माध्यम से होगी भर्ती

बाल विकास परियोजना अधिकारी सर्वे करके पता लगाएंगे रिक्त पदों की संख्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Teena Bairagi

•

Updated: 16 Jun 2018, 11:54 AM IST

gram sathin

रिक्त पड़े 'साथिन' के पदों पर 'ग्राम सभा' के माध्यम से होगी भर्ती

बाल विकास परियोजना अधिकारी सर्वे करके पता लगाएंगे रिक्त पदों की संख्या

जयपुर
समेकित बाल विकास सेवा के तहत गांव—ढाणियों में प्रचार का काम करने वाले ग्राम साथिनों के रिक्त पदों पर शीघ्र ही भर्ती होगी। महिला अधिकारिता विभाग ने लंबे समय से विभिन्न ग्राम पंचायतों में खाली पड़े पदों को भरने का फैसला किया है। विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के बाल विकास परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर्स को अपने जिलों में सर्वे कर खाली पदों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में समेकित बाल विकास सेवा के तहत 304 परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इनका प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी निभाने वाली ग्राम साथिनों के पद कई जिलों में खाली पड़े है। इसके चलते योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रहा है। इसी वजह से सभी परियोजना अधिकारियों को अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। जहां जितने पद खाली होंगे वहां ग्राम सभाओं के माध्यम से पद भरे जाएंगे। हालांकि विभाग ने इस संबंध में पहले भी निर्देश जारी किए थे लेकिन पदों की एक निश्चित संख्या नहीं होने से ये पद नहीं भरे जा सके। अब रिमाइंडर भेजकर इन पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति देने का फैसला किया है। हालांकि इन पदों की संख्या आने के बाद ही इन्हें भरा जाएगा।

ये हैं ग्राम साथिन—
आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम करने वाली वर्कर में ग्राम साथिन का पद बेहद मायने रखता है। ये ग्राम साथिन राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार—प्रसार करने का काम करती है। नियमानुसार दस गांवों पर एक ग्राम साथिन लगाई जाती है। जो घर—घर जाकर महिलाओं और परिवार को टीकाकरण, पोषाहार, किशोरी बालिकाओं में एनिमिया की कमी दूर करने के लिए आयरन गोली का वितरण, प्रसव पूर्व व प्रसव बाद आहार पर विशेष ध्यान देने आदि बातों के बारे में जानकारी देती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़