2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लायर::::फोटो है…. बस्सी – कानोता में कल से हटेंगे अतिक्रमण, शीघ्र होगा शुरू फ्लाइओवर का निर्माण

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 02, 2026

Rajasthan

बस्सी. जयपुर - आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर अब कानोता में नायला कट व बस्सी चक पर फ्लाइओवर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। फ्लाईओवर निर्माण में अड़चन बने अतिक्रमणों को हटाने की सोमवार से कार्रवाई शुरू होने जा रही है। एनएचएआई अधिकारियों ने बस्सी चक व कानोता में नायला कट पर जिन लोगों का ड्रेन सीमा से आगे अतिक्रमण हो रहा है, उनको नोटिस भी थमा दिए थे। इसके बाद उन्होंने स्वयं तो अभी तक अतिक्रमण हटाया नहीं है, तो अब एनएचएआई ही सोमवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करेगी। हालांकि जिन लोगों के अतिक्रमण हैं, उनमें नोटिस जाते ही हड़कम्प मचा हुआ है। फ्लाईओवर निर्माण के बाद हाइवे पर बस्सी के नायला कट एवं बस्सी पर लगने वाले जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

बस्सी में 46 व कानोता में हटेंगे 112 अतिक्रमण::::
एनएचएआई ने बस्सी चक पर पुलिया निर्माण की सीमा में आ रहे 46 और कानोता में 112 अतिक्रमणकारियों को नोटिए भेज दिए थे। नोटिस मिलने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए हैं। सूत्रों की माने तो बस्सी चक पर करीब 1 किलोमीटर व कानोता में करीब 1.2 किलोमीटर लम्बाई पर हाइवे पर फ्लाईओवरों का निर्माण होगा।

यहां तो पहले से शुरू हो गया निर्माण शुरू:::: जयपुर - आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर से महुवा की ओर चलने पर कानोता, बस्सी चक, बांसखोह फाटक, जीरोता मोड़, दौसा कलक्ट्रेट , सिकंदरा, मानपुर व मेहंदीपुर बालाजी में नए फ्लाईओवरों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें से बस्सी व कानोता को छोड़ सभी जगह फ्लाईओवर निर्माण शुरू हुए कई महीनों हो गए हैं। अब बस्सी व कानोता में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी होते ही अगस्त 2026 में ही फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

पत्रिका की मुहिम लाई रंग:::: जयपुर - आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के 2005 में जब यह हाइवे टू लेन से फोर लेन में कनवर्ट हुआ था, तब कानोता, बस्सी, सिकंदरा, मानपुर व मेहंदीपुर बालाजी तक निर्धारित स्थानों से आगे पीछे बने इन फ्लाईओवरों का मुद्दा उठाते हुए 24 नवम्बर 2024 में 18 साल पहले बनाए गए थे, 6 फ्लाईओवर 5 का नहीं मिला फायदा शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अभियान चलाया था। इसके बाद दौसा सांसद मुरारी लाल मीना राजस्थान पत्रिका की प्रकाशित खबर की प्रति को लेकर केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले थे और संसद में भी मुद्दा उठाया था। इसके बाद केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने इस हाइवे पर जयपुर से महुवा तक 9 फ्लाईओवर स्वीकृत कर करोड़ों रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी थी। ( कासं )
फोटो.... राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित खबर की क्लिप।
- बस्सी चक तिराहा जहां बनेगा फ्लाईओवर।