अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद के गुर्गे रियाज भाटी का पासपोर्ट सीकर कोतवाली थाने के तत्कालीन उप निरीक्षक (एसआई) नरेश कुमार चौधरी की ओके रिपोर्ट पर बना था। तत्कालीन कोतवाल राजेन्द्र त्यागी 31 मार्च 2007 को रिलीव होने के बाद एसआई नरेश कुमार चौधरी के पास चार्ज था।
इसके 24 दिन बाद 24 अप्रैल 2007 को एसआई ने पासपोर्स के लिए अनुसंशा की और इसके बाद रियाज भाटी का पासपोर्ट बन गया था। यह खुलासा पुलिस की ओर से की गई जांच में हुआ है। पुलिस ने रियाज भाटी के पासपोर्ट से जुडे दस्तावेज पुलिस मुख्यालय को भेजे हैं।
Read: 'D' Company से शेखावाटी का कनेक्शन, सीकर में दाऊद के गुर्गे रियाज भाटी के घर दबिश पुलिस सूत्रों के अनुसार 29 नवंबर 2005 में पासपोर्ट आवेदन पर कोतवाली पुलिस ने 26 फरवरी 2006 को फूलजी भाटी की निगेटिव रिपोर्ट भेजी थी। इसमें लिखा था कि फूलजी भाटी सीकर में नहीं मुंबई में रहता है। इसके बाद 24 अप्रेल 2007 को ओके रिपोर्ट भेज दी गई।
जांच में पता चलेगा
तत्कालीन एसआई नरेश कुमार का कहना है कि किसी भी पासपोर्ट के वेरिफेकेशन में एसएचओ परिवादी के घर नहीं जाता। बीट कांस्टेबल घर जाकर वेरिफेकेशन करता है। उसके बाद एसएचओ हस्ताक्षर करता है। दोषी कौन है इसका खुलासा जांच के बाद हो जाएगा। वे अब चूरू में सीआई हैं।
Read : कौन रियाज, जिसकी फोटो आई है आज
रियाज भाटी उर्फ फूलजी भाटी के फर्जी पासपोर्ट बनने के मामले में एटीएस टीम मंगलवार को सीकर पहुंची। यहां पर एटीएस ने मामले की जांच कर पासपोर्ट के संबंध में जानकारी जुटाई है। सीकर पुलिस ने एटीएस टीम को रियाज भार्टी के पासपोर्ट से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध करवाए दिए हैं।
रियाज भाटी के पासपोर्ट के लिए तत्कालीन कोतवाल राजेन्द्र त्यागी ने हस्ताक्षर नहीं किए थे। उनका चार्ज तत्कालीन एसआई नरेश कुमार के पास था। उन्होंने वेरिफेकेशन पर हस्ताक्षर कर ओके रिपोर्ट भेजी थी। मामले में जांच करने आई एटीएम को दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
अखिलेश कुमार
पुलिस अधीक्षक, सीकर