5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rising Rajasthan Summit : जापान और राजस्थान की पार्टनरशिप और अधिक होगी मजबूत : जोगाराम पटेल

Rising Rajasthan Summit : पहले दिन के कंट्री सेशन में निवेश पर गहरा मंथन हुआ। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा जापान और राजस्थान की पार्टनरशिप और अधिक मजबूत होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Dec 2024, 6:22 PM IST

Rising Rajasthan Summit Jogaram Patel Said Japan and Rajasthan Partnership will become Stronger

Rising Rajasthan Summit : विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जापान के साथ राजस्थान के साथ लगभग डेढ़ दशक पुराने रिश्ते रहे हैं। जायका और जेट्रो कई वर्षों से राज्य के साथ जुड़कर बेहतरीन काम कर रहे हैं। नीमराना में जापान की करीब 48 कंपनियों के द्वारा अच्छा निवेश किया है। कंपनियों को निवेश का बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार नए डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर बना रही है। आने वाला वर्षों में दोनों देशों के मध्य निवेश का रिश्ता और अधिक मजबूत होगा।

विस्तार से मंथन किया गया

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के पहले दिन हुए कंट्री सेशन (जापान) में 'वर्सेटिलिटी ऑफ इंडस्ट्रीज-मैन्युफैक्चरिंग एंड बियोंड' विषय पर जापान और राजस्थान के जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और निवेशकों ने विस्तार से मंथन किया गया।

जापानी कंपनियों का राजस्थान में अटूट विश्वास और गहरा रिश्ता - आनंदी

जयपुर विकास प्राधिकरण की आयुक्त एवं जापान की ऑफिसर इंचार्ज आनंदी ने कहा कि राज्य सरकार ने जापानी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए इंडस्ट्रियल पार्क, डेडीकेटेड कोरिडोर बनाने के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। जापानी कंपनियों का प्रदेश के प्रति अटूट विश्वास और गहरा रिश्ता भी है। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए कई अन्य क्षेत्रों में खासी गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि जापान का रोबोटिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और पेट्रोकेमिकल में सहयोग राज्य के लिए बेहतर परिणाम देगा।

यह भी पढ़ें :Rising Rajasthan Summit : पीएम मोदी ने समिट का किया उद्घाटन, जानें भाषण की 11 बड़ी बातें

रिन्यूएबल एनर्जी - रोबोटिक्स में निवेश करेंगी जापानी कंपनियां - किची ओनो

भारत में जापान के राजदूत किची ओनो ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा जापानी कंपनियों को निवेश का बेहतर माहौल उपलब्ध करवाया है। 2014 के बाद जापानी निवेश न केवल देश बल्कि राजस्थान में भी बढ़ा है। भारत में होने वाले निवेश का 5 प्रतिशत राजस्थान में होता है। जापान कंपनियां आने वाले दिनों में रिन्यूएबल एनर्जी और रोबोटिक्स में निवेश करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोलर प्रॉमिसिंग एरिया है कंपनियां इसमें भी निवेश करने से नहीं चूकेंगी।

यह भी पढ़ें :किसान आंदोलन को लेकर सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात