
जयपुर।
चूरू के सरदारशहर सीट पर उपचुनाव के प्रचार अभियान के बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता सीताराम नायक को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी दी है। आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक व सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देश के बाद प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग ने सीताराम नायक को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने के आदेश जारी किये हैं।
गौरतलब है कि सीताराम नायक को आरएलपी पार्टी ने पिछले वर्ष चूरू की सुजानगढ़ सीट उपचुनाव में प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस-भाजपा खेमे में खलबली मचा दी थी। हालांकि सीताराम कांग्रेस के मनोज कुमार और भाजपा के खेमाराम चुनाव हारते हुए तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने 20 प्रतिशत वोट हासिल किये थे।
फिलहाल सरदारशहर में कर रहे प्रचार
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम नायक फिलहाल पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ सरदारशहर उपचुनाव सीट पर कैम्प किये हुए हैं। इनपर पार्टी पक्ष में माहौल बनाते हुए प्रत्याशी लालचंद मूंड को जिताने की ज़िम्मेदारी है।
आखिरी पंक्ति के सामान्य कार्यकर्ता को ज़िम्मेदारी: नायक
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद सीताराम नायक ने कहा कि आज मुझ जैसे आखिरी पंक्ति के एक सामान्य कार्यकर्ता को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई है। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करके पार्टी को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकूं। मैं पार्टी की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाकर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में संघर्ष करके एक नया राजस्थान बनाने का प्रयास करता रहूंगा।
Published on:
29 Nov 2022 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
