Jaipur Road Accident: दूदू। जयपुर-किशनगढ़ एक्सप्रेस हाईवे पर दूदू से करीब एक किमी आगे जयपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में चालक और खलासी जिंदा जल गए। गुरुवार अल सुबह ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे पीछे तेज रफ़्तार ट्रक जोरदार टक्कर के साथ ट्रेलर से जा भिड़ा।