
गोपालपुरा बायपास में खुलासा : गैंग ने एक नहीं, कई वारदात को अंजाम दे रखा है, मुख्य आरोपी पकड़ा
मुकेश शर्मा / जयपुर. गोपालपुरा बायपास स्थित 10 बी स्कीम में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर डाका डालने वाला चौथा आरोपी भी दिल्ली से पकड़ लिया गया है। गिरोह का मुख्य सरगना चौथा आरोपी दयाराम सिंह है, जो मूलत: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी है और हाल दिल्ली में रह रहा था।
नौकरानी परवीन खातून के प्रेमी नदीम और साथी आमिर को गाजियाबाद से पकड़ा था। पुलिस मामले में गिरोह के अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। पूछताछ में नौकरानी, प्रेमी नदीम ने पूछताछ में बताया है कि लूट का माल गाजियाबाद स्थित एक फ्लैट में छिपा रखा है। आरोपी रिटायर्ड बैंक अधिकारी कृष्णकांत गुप्ता और उनकी पत्नी चन्द्रकांता को बंधक बना 2.30 लाख रुपए, तीन मोबाइल, 7 किलोचांदी के बर्तन व जेवर, 300 ग्राम सोना और कार लूट ले गए थे।
अंगूठी पहनाने आया, तब रैकी कर गया
डीसीपी विकास पाठक ने बताया कि नदीम ने नौकरानी परवीन से बुजुर्ग दम्पती की सारी जानकारी लेने के बाद शादी के लिए उसे मना लिया। विश्वास दिलाने के लिए वह परवनी को अंगूठी पहनाने मुख्य आरोपी दयाराम के साथ जयपुर आया है। घर में नदीम ही गया और वहां पर उसे अंगूठी पहनाई व घर की रैकी की। जबकि दयाराम वारदात के बाद आस-पास के भागने वाले इलाकों की रैकी की। इतना ही नहीं परवीन द्वारा बताया गया माल नहीं मिलने पर दयाराम बुजुर्ग दम्पती की पोती नितारा का अपहरण कर ले जा रहा था। लेकिन दादी चन्द्रकांता व परवीन ने उसका विरोध किया तो उसे यहां ही छोड़ गया।
कार की फर्जी आरसी बनाई
आरोपी नदीम ने बुजुर्ग दम्पती के घर से उनकी कार लूट ले जाने के बाद उसकी फर्जी आरसी और खुद का फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी बना लिया था। आरोपी प्रेमी नदीम के खिलाफ पूर्व में पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें बलात्कार, चोरी और आम्र्स एक्ट के मामले हैं।
Published on:
24 Jul 2018 08:10 pm
