8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोटरी क्लब दौसा ने बांटे 701 तुलसी के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 08, 2026

Rajasthan

गांधी सर्किल पर सेवा अभियान
डीएफओ ने बताया तुलसी का औषधीय व पर्यावरणीय महत्व

दौसा. पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब दौसा ने शुक्रवार को गांधी सर्किल पर 701 तुलसी के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया। अभियान में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर तुलसी के पौधे प्राप्त किए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दौसा वन विभाग के डीएफओ हरि कृष्ण सारस्वत ने की। उन्होंने कहा कि तुलसी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इसके औषधीय, धार्मिक और पर्यावरणीय गुण इसे हर घर के लिए उपयोगी बनाते हैं। प्रत्येक परिवार को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाकर स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के अभियान से जुड़ना चाहिए। इस दौरान मनोहर लाल चांदपुर भी मौजूद रहे।

रोटरी क्लब के इस सेवा अभियान में श्वेता खंडेलवाल, पिंकी खंडेलवाल, किरण शर्मा, छाया जैन, क्लब अध्यक्ष मनीष खंडेलवाल, संरक्षक नवल खंडेलवाल, शिवशंकर सोनी, कपिल राजोरिया, अंकित जैन, प्रीतपाल सिंह, राकेश जैन, देवेंद्र गुप्ता सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि समाजहित, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा अभियान आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।