जयपुर. राज्य में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हुई, जो 2 नवम्बर तक चलेगी। पहले दिन ग्रुप-ए के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा दी। जयपुर जिले में 79 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। जिले में पहले दिन परीक्षा के लिए 91150 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 72004 अभ्यर्थी पहुंचे, 19146 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।