
RPSC (Image: Patrika)
Sanskrit Teacher Recruitment: जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक-विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2024 के अन्तर्गत प्रदत्त अवसर के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले 5 अभ्यर्थियों को इस संबंध में अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र 17 से 18 मई 2025 (रात्रि 11.59 बजे) तक आवश्यक रूप से भर दें। इसके बाद अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। विस्तृत सूचना एवं संबंधित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव के अनुसार, भर्ती के अंतर्गत विज्ञापित 8 विषयों की परीक्षा आयोजित होने के बाद पात्रता जांच के लिए विचारित सूचियां जारी की गई थीं। इन सूचियों के आधार पर अभ्यर्थियों को 16 एवं 23 अप्रेल को प्रेस नोट, एसएमएस तथा ईमेल के माध्यम से विस्तृत आवेदन पत्र भरने की सूचना दी गई थी।
हालांकि, जनरल ग्रामर के 1, हिंदी के 3 और युजर्वेद विषय के 1 कुल 5 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय में आवेदन नहीं भरा। इन अभ्यर्थियों को अब 17 से 18 मई तक का अंतिम अवसर दिया गया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस तिथि के पश्चात कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी निर्धारित समय में विस्तृत आवेदन-पत्र नहीं भरते हैं, तो उन्हें पात्रता जांच और परिणाम प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
Updated on:
16 May 2025 09:18 pm
Published on:
16 May 2025 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
