
RPSC Paper Leak : वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 पेपर लीक मामले का मोस्ट वांटेड एक लाख का इनामी शिक्षक शेरसिंह मीणा बुधवार शाम ओडिशा में पकड़ा गया। एटीएस-एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि आरोपी ओडिशा में मजदूरी कर रहा था। तीन दिन पहले सूचना मिलने पर एसओजी की टीम ओडिशा पहुंची। आरोपी की तस्दीक करने के बाद उसे बुधवार शाम पकड़ लिया और गुरुवार शाम जयपुर लेकर पहुंच गई।
तारीख दर तारीख
24 दिसम्बर : पेपर लीक हुआ, सरगना और अभ्यर्थियों सहित 55 जने पकड़े गए
28 दिसम्बर : अभ्यर्थी सांचोर जालोर निवासी सरोज खोखर के पिता सुखराम और ड्राइवर ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। सुखराम ने सुरेश विश्नोई से डील की थी।
29 दिसम्बर : गिरफ्तार आरोपियों में से 39 जनों को दुबारा रिमांड पर भेजा गया।
31 दिसम्बर : पहले 16 और फिर दस आरोपियों को जेल भेजा गया।
5 जनवरी : पूछताछ में रिमांड पर चलते रहे तीनों मुख्य आरोपियों को जेल भेजा।
6 जनवरी : फरार मुख्य सरगना परावा चितलवाना जालोर निवासी भूपेन्द्र विश्नोई और अचलपुर सांचोर जालोर निवासी सुरेश ढाका के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी कराए। आरपीएससी ने अभ्यर्थियों को आजीवन डिबार किया।
24 जनवरी : आरोपी शिक्षा विभाग में एलडीसी, हेमागड़ा जालोर निवासी पुखराज विश्नोई को दूसरी बार गिरफ्तार किया गया।
01 फरवरी : अपर सेशन न्यायालय क्र.सं. 1 की ओर से आरोपियों की जमानत स्वीकार होने पर उदयपुर पुलिस की ओर से अर्जी लगाई। हाइकोर्ट ने जमानत पर छूटे आरोपियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा।
23 फरवरी: मुख्य सरगना भूपेंद्र सारण को दो माह बाद बंगलूरु से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में राउमावि भावरी स्वरूपगंज आबूरोड सिरोही में उपप्रधानाचार्य शेरसिंह का नाम सामने आया।
4 मार्च: फरार आरोपी अनिल मीणा उर्फ शेरसिंह पर उदयपुर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था। इसकी ओर से भूपेंद्र सारण को 40 लाख में पेपर बेचना सामने आया था।
9 मार्च : एक लाख के ईनामी सरगना भूपेन्द्र सारण से लगातार 13 दिन पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा।
12 मार्च: शेरसिंह के सहयोगी जयपुर निवासी रामगोपाल मीणा को गिरफ्तार किया था। पेपर की सौदेबाजी में रामगोपाल की अहम भूमिका रही है।
2 अप्रैल : पुलिस ने आरोपी सेक्टर-2 विद्याधरनगर हाल लोहामण्डी रोड माचडा थाना विश्वकर्मा सीकर रोड जयपुर निवासी अनिता कुमारी मीणा को गिरफ्तार किया। वह बैंक कर्मचारी है, जो शेरसिंह की सहयोगी रही है।
यह था पूरा मामला
सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के 5वें दिन 24 दिसम्बर को सामान्य ज्ञान का पेपर लीक हुआ। सरगना चार जनों की ओर से 44 अभ्यर्थियों को पेपर हल कराया जा रहा था। पुलिस ने बस से 49 और शेष 6 जनों को होटल से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में 6 सरगना, 44 अभ्यर्थी, 3 डमी केंडिडेट और 2 सहयोगी थे।
Published on:
07 Apr 2023 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
