RPSC Exam Dates: जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग ने मंगलवार को 5 प्रमुख भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। इन भर्तियों के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 12,121 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने इन पदों के लिए 17 जुलाई को विज्ञापन जारी किया था।