4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

..रोडवेज हड़ताल समाप्त, सरकार से नाराज़ रोडवेजकर्मियों ने वापिस ली हड़ताल, लेकिन सरकार को दी ये बड़ी चेतावनी!

www.Patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Oct 07, 2018

जयपुर।

राजस्थान में रोडवेज हड़ताल को लेकर बड़ी खबर है। राजस्थान में राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की करीब 23 दिन से जारी हड़ताल शनिवार रात 12 बजे खत्म हुई। देर रात राजस्थान रोडवेज संयुक्त मोर्चे ने रोडवेज की हड़ताल समाप्त करने निर्णय लिया। इसी के साथ ही रात 12 बजे से सरकारी बसों का संचालन एक बार फिर शुरू हो गया।

बता दें कि राजस्थान में पिछले 23 दिनों से रोडवेज के पहिए थमे हुए थे। प्रदेश में रोडवेजकर्मियों की हड़ताल 17 सितम्बर से चल रही थी। जिसे शनिवार रात 12 बजे रोडवेज संयुक्त मोर्चे ने हड़ताल समाप्त कर रोडवेज बसों को सुचारु रूप से चलाने का निर्णय लिया है। रोडवेज के पदाधिकरियों ने ये निर्णय प्रदेश में आचार सहिंता लगने के बाद लिया है। रोडवेज सयुंक्त मोर्चे के इस निर्णय के बाद आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


सरकार से नाराज़ रोडवेजकर्मी

राजस्थान के रोडवेजकर्मी हड़ताल वापिस लेने के साथ ही सरकार से नाराज़ हैं। हड़ताल वापिस लेने के निर्णय के साथ संयुक्त मोर्चे ने बीजेपी से नाराजगी जताते हुए, भाजपा भगाओ, रोडवेज बचाओ का नारा दिया और साथ ही चुनावों में भाजपा का विरोध करने का निर्णय लिया। साथ ही सीएम वसुंधरा राजे, यूनुस खान और राजपाल सिंह शेखावत का पुरजोर विरोध करने की बात कही।

ये थीं रोडवेज कर्मचारियों की प्रमुख चार मांंगें

-सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देय सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान

-नवीन बसों की खरीद

-रोडवेज कर्मचारियों को राज्य सरकार के अनुरूप सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन और पेंशन भत्ते

-रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग