19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tax Free: भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’

Shatak Movie Tax Free in Rajasthan: राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए RSS के 100 वर्ष के इतिहास पर आधारित हिंदी फिल्म ‘शतक’ को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। इस निर्णय के बाद दर्शकों को फिल्म कम कीमत पर देखने का मौका मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
CM Bhajanlal Sharma Rojgar

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (फोटो-पत्रिका)

भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष के इतिहास पर आधारित हिंदी फिल्म ‘शतक’ को राजस्थान में जीएसटी से मुक्त कर दिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद अब दर्शकों को फिल्म का टिकट कम कीमत पर मिलेगा। यह आदेश आगामी 6 माह तक प्रभावी रहेगा।

6 महीने तक मिलेगा लाभ

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि फिल्म के टिकट पर राज्य माल एवं सेवा कर (SGST) नहीं लिया जाए। यानी दर्शकों को जीएसटी घटाकर टिकट उपलब्ध कराना होगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकेंगे।

संघ के 100 साल के इतिहास पर आधारित

फिल्म ‘शतक’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर सौ वर्षों की यात्रा को दर्शाती है। इसमें संगठन के विकास, विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और महत्वपूर्ण पड़ावों को सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म लगभग एक सप्ताह पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान का फैसला

राजस्थान से पहले छत्तीसगढ़ सरकार भी इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर चुकी है। अब राजस्थान सरकार के फैसले के बाद यहां भी फिल्म को बढ़ावा मिलने की संभावना है।