2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RU Election: महारानी कॉलेज में चुनाव नतीजों के बाद हुआ हंगामा, प्रशासन पर लगे आरोप

राजस्थान की सबसे बड़ी गर्ल्स कॉलेज महारानी महाविद्यालय का भी परिणाम जारी हो चुका है। महारानी की नई अध्यक्ष मानसी वर्मा होंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
महारानी कॉलेज के चुनाव नतीजों के बाद हुआ हंगामा, प्रशासन पर लगे आरोप

महारानी कॉलेज के चुनाव नतीजों के बाद हुआ हंगामा, प्रशासन पर लगे आरोप

जयपुर। राजस्थान की सबसे बड़ी गर्ल्स कॉलेज महारानी महाविद्यालय का भी परिणाम जारी हो चुका है। परिणाम जारी होने के साथ ही हंगामा भी खड़ा हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासन ने मामला शांत कराया। बता दें कि महारानी कॉलेज की नई अध्यक्ष मानसी वर्मा होंगी। जबकि महासचिव पद पर ज्योति राठौड़, उपाध्यक्ष पर कपिशा और संयुक्त सचिव पद पर शहनाज निर्वाचित हुई है। इधर, महारानी कॉलेज में हारने के बाद कई प्रत्याशियों की रूलाई फूट पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद निर्भया स्क्वायड की टीम ने उनके आंसू पोंछे और ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ेः RU Election: महाराजा में संदीप और लॉ कॉलेज मॉर्निंग के अध्यक्ष बने हिमांशु, महारानी कॉलेज फिर विवादों में

कॉलेज प्रशासन ने लगाया आरोप
इधर, महारानी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर चुनाव हारने के बाद अन्नू कुमारी ने कॉलेज प्रशासन ने आरोप लगाया है। अन्नू ने कॉलेज के बाहर प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्ळोंने कहा कि एंट्री बंद कर बाहरी छात्राओं का प्रवेश दिया गया है।

महारानी में मीडिया को एंट्री नहीं
इधर, महारानी कॉलेज में चुनाव परिणाम के दौरान मीडिया को एंट्री नहीं दी गई। जबकि विवि. की ओर से काउंटिंग के लिए पास बनाया गया था। ऐसे में प्रत्याशियों की ओर से भी कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाए गए। उनका कहना था कि काउंटिंग प्रक्रिया मीडिया के सामने होनी चाहिए।

Story Loader