5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी को मर्डर की धमकी, हो गया बवाल, घिर गए भाजपा के बड़े नेता, अलर्ट मोड पर आई कांग्रेस

राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की सफलता से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और इस यात्रा को लेकर देशभर में अफवाह फैलाने लग गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के मामले में बवाल होता जा रहा है। इस बीच पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है।

गहलोत ने लिखा है कि भाजपा द्वारा 15-20 सालों तक बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी अब देश की आशा एवं अपेक्षा का केन्द्र बिन्दु बन गए हैं। इससे भाजपा इतनी हताश और आक्रामक हो गई है कि देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा के नेता खुलेआम राहुल गांधी की हत्या करने की बातें कर रहे हैं। ऐसे बयानों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुप्पी हैरान करने वाली है। यह दिखाता है कि अपनी सत्ता कायम रखने के लिए भाजपा किस हद तक जा सकती है।

राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की सफलता से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और इस यात्रा को लेकर देशभर में अफवाह फैलाने लग गई है। लोकसभा चुनावों में संविधान बदलने एवं आरक्षण हटाने के इरादे लेकर गई भाजपा को जनता ने अच्छा सबक सिखाया इसके बावजूद भाजपा आरक्षण पर झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि समाज में समानता लाने के लिए आरक्षण जरूरी है एवं आवश्यकता के अनुरूप इसकी सीमा भी बढ़ानी चाहिए।

राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसे वो अंजाम तक लेकर जाएंगे और भाजपा के आरक्षण से खिलवाड़ करने के इरादे को कभी पूरे नहीं होने देंगे।

भाजपा देश को गुमराह करने का प्रयास अब बंद कर दे। क्योंकि देश समझता है कि राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में बोले गए एक-एक शब्द का अर्थ क्या है और इसके पीछे राहुल जी की क्या भावना है।