7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर होगा भगवा रैली का आयोजन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को जयपुर में भगवा रैली का आयोजन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को जयपुर में भगवा रैली का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मंत्री एवं जनसेवक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन वीर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के बलिदान, रणनीतिक कुशलता और राष्ट्रप्रेम को सम्मान देने हेतु किया जा रहा है।

भारत क्रांति मिशन के विलासराव भाऊ पंगारकर ने बताया कि रैली शिवाजी महाराज के शौर्य और उनके हिंदवी स्वराज के सपने को साकार करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति, जो रथ पर सवार होकर जयपुर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इस दौरान सड़कों पर केसरिया ध्वज लहराएंगे और जय शिवाजी, जय भवानी के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गूंज उठेगा। भगवा रैली के दौरान संपूर्ण जयपुर शहर केसरिया रंग में रंगा नजर आएगा। ऐतिहासिक धरोहरों, चौकों और प्रमुख मार्गों को भगवा ध्वजों और रोशनी से सजाया जाएगा। इस दौरान विजय काकडे पाटिल, सुशील जाधव ,शशांक शर्मा, कीर्ति राठौर व अन्य उपस्थित रहें।