5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान के पीएम से लेकर अमरीकी राष्ट्रपति तक, जयपुर के मोहित का बनाया गिफ्ट ही देते हैं पीएम मोदी, ये है वजह

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदन की लकड़ी का बॉक्स भेंट किया। यह बॉक्स जयपुर के शिल्पकार मोहित जांगिड़ ने तैयार किया है। इसे मैसूर के चंदन की लकड़ी से बनाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mohit_jangid.jpg

दर्श शर्मा/जयपुर. अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदन की लकड़ी का बॉक्स भेंट किया। यह बॉक्स जयपुर के शिल्पकार मोहित जांगिड़ ने तैयार किया है। इसे मैसूर के चंदन की लकड़ी से बनाया गया है। लकड़ी का बॉक्स बनाने वाले सोडाला निवासी मोहित जांगिड़ ने बताया कि ये उनका पुश्तैनी काम है। चार पीढ़ी से दिल्ली के सेंट्रल कॉटेज में अलग-अलग कलाकृतियों को उकेर रहे हैं।

इस बॉक्स के अलावा पीएम ने भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति और एक दीया भी अमरीकी राष्ट्रपति को भेंट किया है। जानकारी के अनुसार इस मूर्ति को कोलकाता एक परिवार ने हाथों से बनाया है। वहीं, दीया राजस्थान के कारीगरों ने तैयार किया है। 24 कैरेट हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का और 99.5 प्रतिशत शुद्ध चांदी का सिक्का भी शामिल हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका के दौरे पर हैं। बुधवार को अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट किया था। इस दौरान पीएम ने उनके साथ गिफ्ट एक्सचेंज किए।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस प्रसिद्ध मंदिर में ड्रेस कोड लागू, ये पहनेंगे तो ही होंगे दर्शन

नहीं रहा खुशी का ठिकाना
पत्रिका से बातचीत में मोहित ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि पीएम मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन को जो गिफ्ट दिया है, वो मेरा बनाया हुआ है तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। इससे पहले हाल ही जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को भी उन्हीं का बनाया हुआ पंखा प्रधानमंत्री मोदी ने भेंट किया था।