
भीलवाड़ा के मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने पर ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। पालना नहीं करने वाले लोग मंदिर के बाहर से दर्शन कर लौट जाएंगे। भक्तों के सुझाव पर मंदिर ट्रस्ट समिति ने यह निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 18 जून से लागू हो गई।
ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया ने बताया कि समिति ने भक्तों के सुझाव पर निर्णय लिया कि हाफ पेंट, बरमुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस व छोटे कपड़े पहनने श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में जल्द शुरू होगा पहाड़ियों और टनल के बीच रोमांचित करने वाला ट्रेन का सफर
ऐसे कपड़े पहने श्रद्धालु अब निज मंदिर के बाहर से दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में आग्रह बोर्ड भी लगाया गया। इसमें महिलाओं और पुरुषों से मर्यादित वस्त्र में मंदिर आने का आग्रह किया। ट्रस्ट के निर्णय को क्षेत्र के भक्तों ने सराहना की। ऐसी व्यवस्था देश के सभी हिंदू मंदिर, मठ, देवालय, दर्शनीय स्थल पर लागू किए जाने की मांग भी की।
Published on:
20 Jun 2023 09:46 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
