
चूरू. खेतों में सुबह-शाम नंगे पैरों दौडऩे वाली सपना पूनिया 19 अगस्त को रात 11 बजे ओलंपिक की 20 किमी पैदल चाल में हिस्सा लेंगी। सपना के पति एवं कोच अनिल पूनिया ने बताया, सपना का घर खेत में है। वहां से स्कूल की दूरी करीब 3 किमी है।
सपना प्रतिदिन घर से स्कूल दौड़कर जाती थीं। इसके अलावा खेतों में नियमित दौडऩा उनकी आदत में शुमार रहा है। खेलों के दौरान ही उन्होंने राजस्थान पुलिस में सिपाही पद के लिए आवेदन कर दिया था। पहले ही प्रयास में उनकी नौकरी लग गई।
ड्यूटी पर जाने से पहले भी वे प्रतिदिन पास के मैदान में दौड़ लगाती थीं। एक दिन सपना के पति अनिल पूनिया ने पुलिस के अधिकारियों को सपना की खेलों में रुचि के बारे में बताया। उनका अभ्यास देख टीम मैनेजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसिंह शेखावत ने उन्हें टीम में शामिल कर लिया।
इसके बाद सपना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्तमान में वे जयपुर में उपनिरीक्षक हैं। सपना ने बताया, अब एक ही सपना है कि देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतूं और तिरंगे की शान को और बढ़ा दूं।
Published on:
19 Aug 2016 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
