5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri : 10,000 पदों पर होगी भर्ती, कांस्टेबल परीक्षा की तारीखों का ऐलान

Rajasthan Constable Recruitment: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13-14 सितंबर को, सवा 5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, कांस्टेबल परीक्षा की तारीखों का ऐलान,राजस्थान में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, तैयारी में जुटा प्रशासन ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 10 Jul 2025, 1:12 PM IST

Rajasthan Police Constable

सांकेतिक तस्वीर: पत्रिका

Rajasthan Police Constable Exam 2025 : जयपुर। राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के एडीजी बिपिन कुमार पांडे ने बुधवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विस्तृत योजना पर चर्चा हुई। यह परीक्षा लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा की रणनीति पर फोकस करते हुए तैयारी करनी चाहिए।

पदों का विवरण इस प्रकार है

कांस्टेबल जनरल ड्यूटी, ड्राइवर व आरएसी के पदों के लिए करीब चार लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं आईटी (तकनीकी) पदों के लिए एक लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा और यह पूरी भर्ती प्रक्रिया कुल 10 हजार पदों के लिए की जा रही है।

भर्ती परीक्षा की प्रमुख बातें

कुल पद: 10,000

परीक्षा तिथि: 13 और 14 सितंबर 2025

कुल अभ्यर्थी: सवा 5 लाख से अधिक

परीक्षा केंद्र: राज्य के सभी जिला मुख्यालय