10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बचत के लिए अपनाएं ये तरीके

किसी ने सच ही कहा है कि एक पैसा बचाना एक पैसे कमाने के समान होता है। हमें बचत की अहमियत समझते हुए प्राथमिकता से बचत करने की आदत को अपने जीवन में लागू करना चाहिए। आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखकर हम अच्छी बचत कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
बचत के लिए अपनाएं ये तरीके

बचत के लिए अपनाएं ये तरीके

के्रडिट कार्ड से बचें
आप बचत की सोच रहे हैं तो के्रडिट कार्ड के बेजा इस्तेमाल से बचिए। के्रडिट कार्ड से जहां खरीदारी अधिक होती है, वहीं इस पर लगने वाला ब्याज भी भारी पड़ता है। इससे बचना ही बेहतर है।

तय लक्ष्य का ध्यान रखें
आप अपनी आय के हिसाब से बचत का एक लक्ष्य तय करें। एक निश्चित रकम बचाते जाएं। आप बीच-बीच में इस बात का ध्यान रखें कि आप तय लक्ष्य से भटक तो नहीं रहे।

सादा जिंदगी
जिंदगी को सादा तरीके से जीकर भी हम अच्छी बचत कर सकते हैं। आपकी सोच यह होनी चाहिए कि एक पैसा बचाना भी एक पैसा कमाने के समान है। जरूरत को समझों और फिजूलखर्ची रोकें।

छोटी शुरुआत
बचत करने के लिए आपको एकदम से बहुत ज्यादा बचाने के बजाय छोटी सी शुरुआत करनी चाहिए। छोटी-छोटी यह बचत आगे चलकर एक बड़ी बचत के रूप में आपके सामने आएगी।

बड़ा लक्ष्य, फिर काम
आप बचत करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य बड़ा होना चाहिए। साथ ही इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अच्छी प्लानिंग और मेहनत की जरूरत है। छोटे खर्चों से कटौती करें।

आय के कई स्रोत
आय के एक से अधिक स्रोत होने पर आय भी बढ़ती है और साथ ही बचत भी अधिक हो पाती है। यह आय के स्रोत मकान किराया, शेयर बाजार या अन्य कोई साइड बिजनेस से हो सकती है।

खुशी पर खर्च करें
आर्थिक समृद्धि का एक तरीका यह है कि आप उन चीजों पर खर्च करें जो आपको खुश रखें। वह खर्चा जो आपकी खुशी बढ़ाने में सहायक न हो उन खर्चों में कटोती करें।

नियमित बचत
अच्छी बचत के लिए यह जरूरी है कि आपकी बचत नियमित हो और उसमें ब्रेक न लिया जाए। इसका अच्छा तरीका यह है कि आपके अकाउंट से वह रकम निश्चित वक्त पर कट जाए।

संगत भी बचत वालों की
आप बेहतर बचत कर सकें इसके लिए जरूरी है कि आपके आसपास के लोग भी बचत की अहमियत को समझाने वाले हों। वे बचत के गुर जानते हों और आपको प्रोत्साहित करते रहें।

बजट बनाएं
आय के हिसाब से बजट बनाएं और हर मद में जरूरत के हिसाब से खर्च हो। बचत का पूरा ध्यान रखें। आपके बिल, बचत या अन्य खर्चे ऑटामेटिक कट जाएं, ऐसी व्यवस्था करें।

आवश्यकता या इच्छा?
आप आवश्यकता के हिसाब से ही खर्च करें। आप आवश्यकता और इच्छा में अंतर करने की समझ पैदा करें। आपकी इच्छा तो बहुत कुछ खरीदने की होती है, लेकिन क्या वह आपकी जरूरत है?

दिखावे से बचें
खुद को दिखावे की जीवनशैली से बचाएं। दिखावा आपके खर्चों को बढ़ा देता है। यह कतई जरूरी नहीं है कि आप अधिक कमाने लगे हैं, तो आपको अधिक खर्च करना चाहिए।