
Creamy Layer Controversy : एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही ठहराने के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना के बयान पर पलटवार करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने खिचड़ी बना रखी है। किरोड़ी को पार्टी से बाहर कर दिया है। वे न जाने किस दबाव में हैं। उनको न मुख्यमंत्री बनाया और न उपमुख्यमंत्री। आलू-सब्जी का मंत्री बना दिया। यह उनके कद के अनुकूल नहीं है इसलिए उनको गुस्सा आ रहा है।
हालांकि उनके यह निजी विचार हैं। वे खुद तीन बार सांसद, छह बार के विधायक हैं। भाई को आरएएस बना दिया और भतीजे को विधायक। उनके जैसे कद्दावर नेता कांग्रेस में होता तो सीएम बन जाता।
किरोड़ी लाल मीना ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए कहा था कि ‘भारत बंद (Bharat Bandh 2024) बेतुका है, बंद की कोई आवश्यकता नहीं है, बंद कराने वाले राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ऑब्जर्वेशन दिया है, क्रीमीलेयर को लेकर जो फैसला दिया है, उसका सम्मान होना चाहिए। मैं उसका समर्थन करता हूं।’
Updated on:
22 Aug 2024, 9:03 AM IST
Published on:
22 Aug 2024, 9:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.