25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कुछ पलों के लिए आया आवेश पूरी जिंदगी तबाह कर गया’, बहन की हत्या करने के बाद प्रिया को अब हो रहा पछतावा

Ajmer Crime News : मेवदाखुर्द में चचेरी बहन की हत्या करने के मामले में अब आरोपी युवती की आंखों में सिर्फ पछतावे के आंसू रह गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 21 Aug 2024, 4:41 PM IST

अजमेर. मेवदाखुर्द में चचेरी बहन की हत्या करने के मामले में अब आरोपी युवती की आंखों में सिर्फ पछतावे के आंसू रह गए हैं। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में वह बार बार फफक कर रो पड़ती है। उसके मुंह से बार-बार यहीं शब्द निकले कि "कुछ पल के लिए क्रोध का आवेग आया और इतना बड़ा अपराध हाथों से हो गया। जिंदगी भर इस चीज का पछतावा रहेगा कि मैंने यह क्या कर दिया।"

अपनी चचेरी बहन पूजा जाट निवासी मेवदाखुर्द की हत्या करने के आरोप में प्रिया जाट को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। सदर थानाधिकारी भंवरलाल के अनुसार रिमांड अवधि के दौरान बार-बार उसे यह बात कचोट रही थी कि उसने हत्या जैसा घृणित कार्य कैसे कर डाला। कुछ पल के लिए आया इस तरह का आवेग टल भी सकता था। वह क्यों नहीं टल पाया। इस तरह के तमाम प्रश्न अब उसके जेहन में पछतावा पैदा कर रहे हैं। प्रिया अब अपराधबोध से ग्रस्त होकर खून के आंसू रो रही है। रिमांड अवधि पूरी हो जाने के बाद प्रिया जाट को सदर थाना ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वक्त के साथ बढ़ता गया मनमुटाव

मामले के अनुसार आपसी मनमुटाव के कारण रोज रोज दिए जाने वाले तानों एवं मना करने के बाद भी प्रेमी से बात करने से नाराज चचेरी बहन प्रिया जाट ने सिर पर लाठी मार कर पूजा जाट को मौत के घाट उतार दिया। मेवदाखुर्द निवासी महावीर जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पुत्री प्रिया जाट व भतीजी पूजा (20) पुत्री दुर्गालाल जाट गुरुवार को सुबह खेत पर पशु चराने गई थी। परिवार के अन्य सदस्य पास में ही स्थित रडिया सहस्त्रधारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। प्रिया लगभग ढाई बजे वापस घर आ गई। लेकिन पूजा शाम तक वापस घर नहीं लौटी। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद परिजनों ने पूजा की तलाश शुरु की। तलाशी के दौरान पूजा का शव खेत में पड़ा मिला।

पढ़ाई में तेज प्रिया को अब अपराध बोध

प्रिया कुछ साल से अजमेर के मेवदाखुर्द में ही रह रही थी। पूजा व प्रिया का परिवार एकसाथ रहता है। पूजा का व्यवहार तेज होने से प्रिया व पूजा के बीच अक्सर मनमुटाव रहता था। प्रिया पढ़ाई में तेज थी, इसके चलते वह घर के कामकाज को प्राथमिकता नहीं देती थी। यही बात पूजा को नागवार गुजरती थी तथा वह अक्सर उसे ओलमा देती रहती थी। पढ़ाई में तेज होने के बाद अब इस तरह का अपराध हो जाने से प्रिया बार-बार पछतावे की आग में जल रही है। क्योंकि उसने सरकारी अफसर बनने का ख्वाब संजोया हुआ था।

पनप गया आक्रोश

कुछ दिनों पहले प्रिया को पता चला कि पूजा उसके बॉयफ्रेंड से बात करती है। इस बारे में कई बार मना करने के बाद भी पूजा बॉयफ्रेंड से बात करना बंद नहीं कर रही थी। घटना वाले दिन प्रिया भैंस चराने खेत पर गई तो पूजा भी पीछे पीछे आ गई और उसे घर जाकर काम करने की बात कही। पूजा द्वारा अपमानजनक तरीके से बात करने पर प्रिया को आवेश आ गया और प्रिया ने खेत की मेड़ पर बैठी पूजा के सिर पर लकड़ी से जोरदार वार किया। जिससे पूजा ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे के मुंहबोले भाई का निधन, सोशल मीडिया पर लिखा ये भावुक पोस्ट