
Ancient Shipwreck Discovered 1300 Years After Sinking In The Holy Land
वैज्ञानिकों ने कैरेबियाई देश बहामास में टाइगर शार्क की मदद से दुनिया के सबसे बड़े समुद्री घास के जंगल की खोज की है। यह जंगल कैरेबियाई समुद्रतल में 92,000 वर्ग किमी तक फैला हुआ है। इस खोज के बाद कुल ज्ञात वैश्विक समुद्री घास के क्षेत्रफल में 40% की वृद्धि हो गई है। समुद्री घास जलीय जीवों के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी महत्त्वपूर्ण मानी जाती है।
दरअसल, इन ‘मैदानों’ को खोजना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। गहरे पानी में उपग्रहों या विमानों से इन ‘मैदानों’ को देखा नहीं जा सकता। यही वजह है कि शोधकर्ताओं ने टाइगर शार्क को चुना। अत्यधिक गतिशील होने के साथ-साथ यह खतरनाक मछली गहराई तक जाने में सक्षम है और समुद्री घास के ‘मैदानों’ में लंबा समय बिताती है। अध्ययन के लिए 2016 से 2020 के बीच 7 टाइगर शार्क पर उपग्रह और रेडियो टैग से लैस कैमरा पैकेज लगाए गए।
कार्बन सोखने में अहम भूमिका
समुद्री घास कार्बन को अवशोषित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्षावनों की तुलना में यह 35 गुना तेजी से कार्बन संग्रहित करती है। लेकिन तटीय विकास व जलवायु परिवर्तन सहित कई कारकों से इसे खतरा है। हर साल दुनियाभर में 7% समुद्री घास नष्ट हो जाती है। वैश्विक समुद्री घास के क्षेत्रफल में 40% की वृद्धि हो गई है। समुद्री घास जलीय जीवों के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी महत्त्वपूर्ण मानी जाती है।
समुद्री घास का महत्त्व
60 प्रजातियां हैं विश्व में
03 से 9 फीट की गहराई में पाई जाती हैं अधिकांश प्रजातियां
70% समुद्री जीवों को भोजन व आश्रय देती है
40 डिग्री सेल्सियस से अधिक समुद्री जल का तापमान करता है इसे प्रभावित
बहामास में किया गया अध्ययन
स्रोत: सीग्रासवॉच
Published on:
07 Nov 2022 11:28 pm
