Jaipur Road Accident: जयपुर। कालाडेरा पुलिस थाना इलाके के रीको रोड पर खातियों की कोठी के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रोल ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चौमूं के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द किया।