
अजमेर। जयपुर की विवाहिता को काम का झांसा देकर अजमेर के गेस्ट हाउस में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बलात्कार का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने आरोपी पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप लगाया। गंज थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर सोमवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश करेगी।
अनुसंधान अधिकारी व वृत्ताधिकारी (दरगाह) लक्ष्मणराम जाट ने बताया कि गंज थाना क्षेत्र में होटल में विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार के मामले में आरोपी जयपुर शाहपुरा निवासी सदरूद्दीन को गिरफ्तार किया।
पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि एक माह पहले काम के सिलसिले में किया कॉल रॉन्ग नम्बर पर लग गया। कॉलर ने स्वयं को ठेकेदार बताकर काम दिलाने का झांसा देकर अजमेर बुला लिया। अजमेर आने पर आरोपी उसे गंज क्षेत्र के रामनिवास गेस्ट हाुस ले गया। जहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद बलात्कार किया। पुलिस पड़ताल में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके बनाए अश्लील वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस जांच में जुटी है।
Updated on:
17 Dec 2024, 9:51 AM IST
Published on:
17 Dec 2024, 9:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.