
प्रतीकात्मक तस्वीर
जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल का टीचर मासूम छात्राओं को पहले अश्लील वीडियो दिखाता और फिर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। इस मामले में बालाहेड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, शिक्षक की करतूत सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि महुवा क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक विश्राम मीणा के खिलाफ एक छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने आरोप लगाया कि अध्यापक ने उसकी बेटी समेत तीन-चार छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने छात्राओं के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
एक बच्ची जब स्कूल जाने में आनाकानी करने लगी तो परिजनों ने उससे कारण पूछा। इस पर बच्ची ने अपनी मां को शिक्षक की करतूत बताई। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद पिता अपनी बच्ची के साथ थाने पहुंचा और शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरोप है कि सरकारी स्कूल का शिक्षक अश्लील वीडियो दिखाकर गंदी हरकत करता था।
यह भी पढ़ें
Updated on:
16 Dec 2024, 9:06 AM IST
Published on:
16 Dec 2024, 9:06 AM IST
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.