Utkarsh Coaching Center Gas leak in Jaipur: जयपुर की उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में रविवार शाम गैस लीक होने से 10 स्टूडेंट्स की बेहोशी के बाद राजस्थान में सियासत गरमा गई है। एक तरफ पूर्व छात्र नेता निर्मल चौधरी अपने समर्थकों के साथ रातभर से धरने पर बैठे हुए है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने भजनलाल सरकार से सभी कोचिंग संस्थानों के लिए सुरक्षा नियम जारी करने और उनकी सख़्ती से पालना करवाने की मांग की है। विपक्षी नेताओं ने कहा कि कोचिंग संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी करना राजस्थान सरकार के सिस्टम पर भी बड़ा सवालिया निशान है।