
आरपीएससी
जयपुर. आरपीएससी की सैकेंड ग्रेड संस्कृत शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से होने वाली सैकेंड ग्रेड संस्कृत शिक्षक भर्ती परीक्षा में किस अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र किस जिले में आएगा यह जानकारी उन्हें आज मिल सकेगी। आज सिर्फ जिले की ही जानकारी मिलेगी, प्रवेश पत्र आने में अभी समय लगेगा। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में यानी कुल 8 पारियों में होगी। प्रदेश के 11 जिला मुख्यालयों पर होने वाली इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पूर्व जारी होंगे। परीक्षा का आयोजन दो ग्रुप में विषयवार 417 पदों के लिए होगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मई से 21 जून 2022 तक भरवाए गए थे।
ऐसे होगी परीक्षा
- 12 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 तक गु्रप ए के विषयों के लिए जीके का पहला फर्स्ट पेपर होगा। दोपहर २ से शाम 4 बजे तक ग्रुप बी के जीके का पहला पेपर होगा। ग्रुप ए में सामाजिक अध्ययन का पेपर 13 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 12.30 तक होगा। इसके बाद हिंदी का पेपर भी 13 फरवरी को दोपहर 2.30 से शाम 5 तक होगा।
ग्रुप बी में विज्ञान का पेपर 14 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 12.30 तक होगा। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरी पारी में दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक संस्कृत का पेपर होगा।
15 फरवरी को गणित का पेपर सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। अंग्रेजी का पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
Published on:
05 Feb 2023 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
