21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोगामेड़ी के शूटर्स की गिरफ्तारी के बीच श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष को लेकर सामने आई बड़ी खबर

श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि पुलिस षड्यंत्रकारियों का भी पता लगाए।

2 min read
Google source verification
mahipal_makrana_1.jpg

श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि पुलिस षड्यंत्रकारियों का भी पता लगाए। प्रतिनिधिमंडल में श्री करणी सेना जयपुर की जिला महिला अध्यक्ष हेमलता चौहान, जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजावत आदि शामिल थे।

बता दें कि श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स को चंडीगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार करवाने में उनके साथी रामवीर की अहम भूमिका रही। चंडीगढ़ में एक शराब के ठेके के ऊपर बने कमरे में दोनों शूटर छिपे हुए थे। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई कि दोनों ने पुलिस टीम का विरोध किया या फिर पुलिस से घिरने के बाद समर्पण कर दिया। डीजीपी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को एसआइटी और जयपुर कमिश्नरेट की मीटिंग ली और दोनों शूटर्स को पकड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने शूटर्स के साथी रामवीर तक पुलिस टीमों के पहुंचने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- Gogamedi Murder: क्या सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जानता था शूटर, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

शुक्रवार देर रात पुलिस ने हरियाणा से रामवीर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शूटर्स के ठिकानों की परतें खुलती गईं। पुलिस कमिश्नरेट की टीमें लगातार दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम की मदद से दोनों आरोपियों का पीछा कर रही थीं। हालांकि शूटर पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकल रहे थे। कमिश्नरेट पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड करने वाले दोनों शूटर को पकड़कर एक बार फिर से इकबाल कायम किया है। डीजीपी उमेश मिश्रा और पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मामले की गंभीरता और हत्याकांड के बाद प्रदर्शन करने वालों की मांग देखते हुए शनिवार रात को ही दोनों की पकड़े जाने की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें- Sukhdev Singh Murder: जानिए कौन है 23 साल का रामवीर, जिसने दोनों शूटर्स के लिए किया था ऐसा काम