4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिए केंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, राज्य में स्थापित होंगी बीज गुणवत्ता जांच की नर्इ लैब

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Aug 17, 2018

जयपुर।

राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के किसान को फसल उत्पादन के लिए अच्छे बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए अब इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। किसानों को बीज की गुणवत्ता जांच में बड़ी सुविधा मिलेगी। किसानों को जल्द ही उपखंड स्तर पर बीज की गुणवत्ता जांच की सुविधा मुहैया हो सकेगी। मिट्टी जांच की तरह ही किसानों के साथ ही किसान उपखंड स्तर पर खेती में काम में लेने वाले बीज की जांच करवा सकेंगे।


बढ़ जाएगी बीज की गुणवत्ता, नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर

आपको बता दें कि अच्छी पैदावार के लिए बीज की गुणवत्ता बेहद जरूरी है। कई बार बुवाई के बाद खराब बीज की जानकारी नहीं होने के कारण किसानों को फसल अच्छी नहीं होने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। निजी कंपनियों के साथ ही किसान के द्वारा उत्पादित बीज गुणवत्ता में अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे में अब केन्द्र सरकार मिट्टी जांच के साथ ही किसानों के लिए बीज की गुणवत्ता जांच की सुविधा बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। केन्द्र की ओर से राज्यों से बीज गुणवत्ता जांच लैब की स्थापना के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। यह लैब केन्द्र और राज्य की हिस्सेदारी से स्थापित की जाएंगी।


केंद्र सरकार के इस कदम से अब नहीं होने पड़ेगा किसानों को परेशान

बता दें, अभी राज्य में 6 बीज जांच लैब वर्तमान में कार्यरत हैं जबकि दो जांच प्रयोगशालाएं निर्माणाधीन हैं। बीज जांच लैब की संख्या कम होने के कारण किसानों को परेशान होना पड़ता है। केन्द्र के सहयोग से देश के 704 जिलों के 6600 उपखंडों में बीज परीक्षण लैब स्थापित की जाएंगी। किसानों को इस योजना से काफी लाभ मिलेगा और भविष्य में उन्नत फसलों में भी फायदा पहुंचेगा।

NEXT STORY :- प्रदेश में मानसून का दूसरा दौर हुआ सक्रिय, राजस्थान के इन जिलों में हुई मूसलाधार बारिश

- सपना रह गया अधूरा...राजस्थान में यहां घर लेना चाहते थे वाजपेयी, खास पसंदीदा जगहों में से थी एक