
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य जसवंत सिंह राठी का निधन हो गया है। सवाई मान सिंह अस्पताल में गुरुवार से उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान राठी का निधन हो गया। आज उनकी शव यात्रा वैशाली नगर स्थित आवास से निकाली जाएगी। बता दें कि जसवंत सिंह राठी 14 अक्टूबर 2020 से आरपीएससी सदस्य रहे। उनके पिता का नाम राजेन्द्र सिंह राठी है। उनका जन्म जयपुर में हुआ।
10 मार्च 1964 को जन्मे राठी की शिक्षा जयपुर में हुई। उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। वे फ्रीलॉन्स पत्रकार रहे। उनके तीन पुत्रियां आंकाक्षा, अनुष्का और हर्षा हैं। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।
आरपीएससी सदस्य रहने के दौरान वे कार्यवाहक चेयरमैन भी रहे थे। उनको चेयरमेन का दायित्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ का कार्यकाल पूरा होने पर मिला था। पिछली कांग्रेस सरकार ने 2020 में जसवंत सिंह राठी के साथ संगीता आर्य, मंजू शर्मा व बाबूलाल कटारा को सदस्य नियुक्त किया गया था।
Published on:
02 Jun 2024 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
