30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 नवम्बर से शुरू होगी वरिष्ठ अध्यापक की काउंसलिंग

आरपीएससी : आयोग परिसर में होगी दस्तावेजों की जांच...जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) के अभ्यर्थियों की विषयवार काउंसलिंग सोमवार से शुरू होगी। आयोग परिसर में करीब 25 काउन्टर पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Gaurav Mayank

•

Updated: 17 Nov 2019, 9:19 PM IST

18 नवम्बर से शुरू होगी वरिष्ठ अध्यापक की काउंसलिंग

18 नवम्बर से शुरू होगी वरिष्ठ अध्यापक की काउंसलिंग

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) के अभ्यर्थियों की विषयवार काउंसलिंग सोमवार से शुरू होगी। आयोग परिसर में करीब 25 काउन्टर पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की पात्रता की जांच के लिए विचारित सूचियां 29 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी की गई थीं। इनमें शामिल अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच सोमवार से शुरू हो रही काउंसलिंग में होगी। अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां स्व प्रमाणित दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग के दौरान कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थिति देनी होगी। काउंसलिंग 25 नवम्बर तक चलेगी।
यह रहेगा कार्यक्रम (नोट तिथि रोल नंबर आयोग के मुताबिक-सं)
18 नवंबर की काउंसलिंग
हिन्दी (टीएसपी) : पद-318, (419643-926443) कुल अभ्यर्थी (682)
अंग्रेजी (टीएसपी) : पद-16, (151213-615382) कुल अभ्यर्थी (41)
विज्ञान (टीएसपी) : 39, (450749-925786) कुल अभ्यर्थी (90)
गणित (टीएसपी) : पद-71, (151004-614032) कुल अभ्यर्थी (147)
उर्दू (टीएसपी) : पद-14, (452806-922274) कुल अभ्यर्थी (23)
19 नवंबर की काउंसलिंग
सामाजिक विज्ञान (टीएसपी) : पद-202, (120625-614881) कुल अभ्यर्थी (466)
संस्कृत (टीएसपी) : पद-178, (451282-925973), कुल अभ्यर्थी (400)
20 नवंबर की काउसंलिंग
पंजाबी (नॉन टीएसपी) : पद-93, (104998-587125), कुल अभ्यर्थी (212)
सिंधी (नॉन टीएसपी) : पद-04, (103796-344104), कुल अभ्यर्थी (10)
उर्दू (नॉन टीएसपी) : पद-118, (400697-914503), कुल अभ्यर्थी (263)
20 और 21 नवंबर की काउंसलिंग
गणित (नॉन टीएसपी) : पद-727, (100146-603250), कुल अभ्यर्थी (1521)
22 और 25 नवंबर की काउंसलिंग
अंग्रेजी (नॉन टीएसपी) : पद-819, (100019-609272),
कुल अभ्यर्थी (1860)