
Rajasthan Famous Temple: राजमहल क्षेत्र के चांदली गांव स्थित हिंगलाज माता का मंदिर चांदली गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित है। जहां करोड़ों की लागत पर मंदिर का भव्य निर्माण कार्य वर्षों पूर्व से लगातार जारी है। शारदीय व चैत्र नवरात्र के दौरान यहां जिले के साथ ही कोटा , बूंदी, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा आदि जिलों से लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में शारदीय व चैत्र नवरात्र की अष्टमी से दशहरे तक तीन दिवसीय मेला लगता है।
जिसमें लाखों भक्त माता की झांकी के दर्शन कर परिक्रमा लगाते हैं। मंदिर के समिति अध्यक्ष रूप लाल व मंदिर के पुजारियों के अनुसार पूर्व में उक्त मंदिर निकट दूसरी पहाड़ी पर स्थित था जो आज भी यथावत है। जहां राजपूत समुदाय के लोग सेवा पूजा करते हैं।
यह भी पढ़ें : मन की आशा पूरी करती है माता इसलिए मोदरा की माता ‘आशापुरी’
जहां करीब सौ वर्ष पूर्व प्रजापत समाज की एक वृद्ध महिला श्रद्धालु को पूजा अर्चना के दौरान पहाड़ी पर चढ़ने में परेशानी होती थी तो उसने माता से प्रार्थना कर पास ही स्थित छोटी पहाड़ी पर प्रकट होने की अरदास लगाई तो दूसरे दिन छोटी पहाड़ी की चट्टान पर हिंगलाज माता पहाड़ी के पत्थर पर प्रकट होने की किदवंती है। लोगों की मान्यता है कि माता के दर्शनों से आंखों से जुड़े रोग नहीं होते हैं। जिसको लेकर यहां आने वाले श्रद्धालु माता को चांदी से बने नेत्र भी चढ़ाते हैं। तीन दिवसीय मेले को लेकर छाया पानी , साफ सफाई आदि की तैयारियां कर दी है।
Published on:
20 Oct 2023 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
