5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शौकत अली बने भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव

भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव के पद पर शौकत अली मंसूरी को निर्विरोध चुना गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
2_2.jpg

जयपुर। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव के पद पर शौकत अली मंसूरी को निर्विरोध चुना गया है। महासंघ के आगामी चार वर्षों हेतु कार्यकारिणी के चुनाव भिलाई , छत्तीसगढ़ में यूनानी मसली की ओर से आयोजित किए गए। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉक्टर नवल किशोर यादव, महासचिव पद पर वाई राजाराव एवं कोषाध्यक्ष पद पर इंद्रजीत सिंह चुने गए। राजस्थान राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव शौकत अली मंसूरी को निर्विरोध भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ का संयुक्त सचिव चुना गया। राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ राजपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा व अन्य ने कहा कि यह राजस्थान के लिए खुशी की बात है। शौकत अली की ओर से हमेशा बैडमिंटन खिलाड़ियों के विकास को लेकर कार्य किए जाते है। शौकत अली ने कहा कि यह चुनाव चार साल के लिए होता है। जिसमें उन्हे निर्विरोध चुना गया है। शौकत ने कहा कि वह खिलाड़ियों के सर्वागीण विकास के लिए कार्य करेंगे।