13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shitla Satam – इस जानवर को खिलाएं चारा, माता शीतला की प्रसन्नता से जरूर मिलेगा शुभ फल

भाद्रपद कृष्ण सप्तमी के दिन शीतला सातम पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की प्रसन्नता के लिए व्रत रखा जाता है। विशेषकर गुजरात में लोग शीतला सातम के अनुष्ठान का पालन करते हैं। इस दिन सपरिवार माता शीतला की पूजाकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Shitla Mata Puja Vidhi , Shitla Satam 2020

Shitla Mata Puja Vidhi , Shitla Satam 2020

जयपुर. भाद्रपद कृष्ण सप्तमी के दिन शीतला सातम पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की प्रसन्नता के लिए व्रत रखा जाता है। विशेषकर गुजरात में लोग शीतला सातम के अनुष्ठान का पालन करते हैं। इस दिन सपरिवार माता शीतला की पूजाकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।

गंभीर रोगों से सुरक्षा और संतान के सुख, सौभाग्य की कामना लिए यह व्रत किया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक दीक्षित के अनुसार शीतला सातम पर माता शीतला को ठंडे और बासी भोजन का भोग लगाया जाता है और उसी भोजन को ग्रहण किया जाता है। यही कारण है कि शीतला सातम से एक दिन पहले ही विभिन्न पकवान और भोजन तैयार कर लेते हैं। इस दिन ठंडे पानी से ही स्नान करने और ठंडी चीजों का सेवन करने की भी परंपरा है।

ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि शीतला सातम के दिन माता शीतला को आटे का दीपक बिना जलाए ही अर्पित किया जाता है। इस दिन झाडू और सूप खरीदकर इनकी पूजा करें। शीतला सातम के दिन पशु—पक्षियों को भोजन दें, किसी भी जानवर को परेशान न करें। इस दिन खासतौर पर गधे को चारा खिलाना शुभ माना जाता है। दरअसल माता शीतला का वाहन गर्दभ ही है, इसलिए उनकी प्रसन्नता के लिए गधे की सेवा करना चाहिए।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग