
शिव महापुराण 2023: जब महादेव ने धरा अर्धनारीश्वर का रूप तो बिना पलक झपकाए निहारते रहे भक्त, देखें वीडियो
जयपुर। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर सेक्टर तीन स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर में संगीतमय श्रीशिवपुराण कथा से माहौल शिवमय बना हुआ है। कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रदृधालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान आचार्य लोकेश शास्त्री ने भगवान शिव के अर्धनारीश्वर का प्रसंग सुनाया। इसमें बताया कि शिव व शक्ति दोनों एक ही रूप है। अर्धनारीश्वर रूप में सृष्टि के निर्माण की कहानी छिपी है। इस दौरान मंदिर में जीवंत झांकियां सजाई गईं। भक्तों ने भोलेनाथ के भजनों पर जमकर नृत्य किया। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में प्रतिदिन दोपहर एक बजे से कथा हो रही है।
मीठेश्वर महादेव मंदिर में आज सजेगी बाबा बर्फानी की झांकी
चौड़ा रास्ते के पटवो का रास्ता स्थित मीठेश्वर महादेव मंदिर में हलवाई समिति की ओर से आज बाबा अमरनाथ व नीलकंठ महादेव की झांकी सजाई जाएगी। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
Published on:
30 Jul 2023 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
