5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में खुल्ले पैसों के विवाद ने लिया उग्र रूप, मारपीट और पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के विधानी चौराहे पर गुटखा खरीदने आए युवकों और दुकानदार के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Police Vehicles Attacked

पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त: फोटो पत्रिका

जयपुर। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के विधानी चौराहे पर गुटखा खरीदने आए युवकों और दुकानदार के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया। विवाद कुछ ही समय में मारपीट और पथराव में बदल गया, जिसमें एसआइ लेखराज सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9:30 बजे तीन युवकों का दुकानदार से खुल्ले पैसों को लेकर विवाद हुआ। पास की बिल्डिंग से कुछ लोग समझाने आए, लेकिन युवकों ने उनसे भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट कर दी। देखते ही देखते करीब 100-150 लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।

पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही राजकार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने किया नियंत्रण का प्रयास

सूचना मिलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस और सांगानेर सदर थाना से अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और कुछ लोगों को थाने ले जाने लगी। इस दौरान कुछ ने पुलिस के वाहनों पर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

इलाके में बढ़ा तनाव

घटना ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और कानून का पालन करने की अपील की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद मामूली था, लेकिन तेजी से फैलकर बड़े विवाद का रूप ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसे घटनाओं से बचने के लिए निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग