4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे देश में सबसे गर्म रहा ‘राजस्थान’ का ये जिला, 2 दिन का RED ALRET जारी… 12,13,14,15 जून को ऐसा रहेगा मौसम

गंगानगर में बीते 24 घंटे में सात डिग्री से अधिक रात के पारे में बढ़ोतरी हुई। यहां न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया।

2 min read
Google source verification
rajasthan rain

फोटो- पत्रिका

Rajasthan Rain: राजस्थान की गर्मी (Rajasthan Weather News) ने पूरे देशभर के रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को राजस्थान ही नहीं, देश में सीजन का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर दर्ज हुआ। यहां पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले एक जून 2018 को श्रीगंगानगर में 49.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं राजस्थान में अभी तक का सर्वाधिक दिन का अधिकतम तापमान मई 2018 में फलोदी में 51 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम केन्द्र (IMD Alert) ने आगामी दो दिनों के लिए श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।

गंगानगर में बीते 24 घंटे में सात डिग्री से अधिक रात के पारे में बढ़ोतरी हुई। यहां न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ में 11-13 जून अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री, भीषण लू, और ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहने की संभावना है। जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री, हीटवेव और ऊष्णरात्री दर्ज होने की संभावना है।

इसी प्रकार कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश (Rajasthan Rain) का दौर 14-15 जून से शुरू होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद मेघगर्जन-आंधी, व हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में आगामी दो दिन तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

अभी एक डिग्री और चढ़ेगा तापमान

मौसम केन्द्र की माने तो गुरुवार को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में दिन के तापमान में एक डिग्री तक और बढ़ोतरी होगी। ऐसे में गंगानगर में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इधर, प्रदेश में आठ शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, दिन के साथ रात को भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में 3 दिन आसमान से बरसेगी आफत, फिर इन 24 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आज यहां रेड अलर्ट

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग