30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में 3 दिन बाद बदलेगा मौसम, इन 24 जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में पिछले 5 दिन से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। प्रदेश में तीन दिन बाद फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 12 Jun 2025, 10:13 AM IST

बारिश (पत्रिका: फोटो)

बारिश (पत्रिका: फोटो)

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में पिछले 5 दिन से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। गर्मी के प्रकोप से अगले तीन दिन तक राहत की उम्मीद कम ही है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि 3 दिन बाद एक साथ प्रदेश के 24 जिलों में झमाझम बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, आज प्रदेश के 2 जिलों में हीटवेवव का रेड अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान में गर्मी ने नया रेकॉर्ड बना डाला है। राजस्थान का श्रीगंगानगर शहर बुधवार को देशभर में सीजन का सबसे गर्म रहा। यहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू, बीकानेर और कोटा में पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

जानें कहां कितना रहा पारा

अजमेर में अधिकतम तापमान 42.8, भीलवाड़ा में 44.3, अलवर में 44.8, जयपुर में 44.4, सीकर में 42.2, कोटा में 45.1, चित्तौड़गढ़ 45.7, बाड़मेर में 44.2, जैसलमेर में 43.7, जोधपुर में 43.3, फलौदी में 45.8, बीकानेर में 45.1, चूरू में 45.8, श्रीगंगानगर में 48.0 और नागौर में 41.9, बारां में 42.8, डूंगरपुर में 41.7, जालोर में 41.6, फतेहपुर में 43.1, करौली में 43.6, दौसा में 45.2, प्रतापगढ़ में 41.5, झुंझुनूं में 43.5 ​डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज यहां हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किय गया है।

3 दिन बाद यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को भी अधिकतर जिलों में हीटवेव का अलर्ट रहेगा। वहीं, कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन, 15 जून को राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने 15 जून को प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम, इन जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो रविवार को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जालोर और श्रीगंगानगर जिले में बारिश का अलर्ट रहेगा। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, चार-पांच डिग्री तक पारा गिर सकता है।


यह भी पढ़ें

राजस्थान में इस मानसून में होगी जबरदस्त बारिश! हो गई अब ये बड़ी भविष्यवाणी