पारिवारिक रंजिश, व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा एवं सम्पत्तियां हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में 8 दिसम्बर को गिरफ्तार व्यवसायी गोविन्द नारायण जौहरी की जमानत अर्जी एसीएमएम-8 कोर्ट ने खारिज कर दी। मामले में ज्योति नगर पुलिस जौहरी के नौकर रामनारायण को भी गिरफ्तार कर चुकी है।