31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान बेनीवाल ने समर्थकों के साथ दी गिरफ्तारी, CM आवास घेरने जा रहे थे; बोले- गोली के दम पर आंदोलन नहीं दबा सकती सरकार

SI Paper Leak Case: राजस्थान में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 को रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने शुक्रवार को जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 2 May 2025, 8:10 PM IST

Hanuman Beniwal

पुलिस हिरासत में हनुमान बेनीवाल

SI Paper Leak Case: राजस्थान में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 को रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने शुक्रवार को जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व RLP सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया। सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को सीएम आवास का कूच करते समय अपने समर्थकों के साथ पुलिस को गिरफ्तारी दी

दरअसल, RLP और हनुमान बेनीवाल लंबे समय से SI भर्ती 2021 में कथित पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठा रहे हैं। बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली हुई, जिसमें कई ट्रेनी सब-इंस्पेक्टरों सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। इसके बावजूद भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने भर्ती को रद्द करने का फैसला नहीं लिया, जिसे बेनीवाल ने युवाओं के साथ विश्वासघात बताया।

बेनीवाल ने यह भी दावा किया कि विशेष कार्य बल (SOG) ने पेपर लीक की पुष्टि की थी और मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे भंग करने और CBI जांच की मांग भी की।

26 अप्रैल से जयपुर में चल रहा धरना

RLP ने 26 अप्रैल से जयपुर के शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। गुरुवार, 2 मई को बेनीवाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को सिविल लाइंस की ओर मार्च करने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और RLP कार्यकर्ता उनके साथ शामिल हुए।

'आंदोलन को दबा नहीं सकती सरकार'

हालांकि, सिविल लाइंस पहुंचने से पहले ही पुलिस ने मार्च को रोक दिया। हनुमान बेनीवाल सहित समर्थकों के साथ गिरफ्तारी दी। इसके बाद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लाठी, गोली के दम पर हमारे आंदोलन को दबा नहीं सकती है।

यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री महेश जोशी को अभी काटनी होगी जेल, केवल तीन दिन की मिली राहत; निभा पाएंगे पत्नी के निधन के रीति-रिवाज