कटारा को प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी तैयार करने की जिम्मेदारी थी। उसने 35 दिन पहले भांजे को तीनों दिन के प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाकर रजिस्टर में लिखवाए और नकल करवाई। इन नोट्स की फोटो प्रतियां अन्य परिचित को भी दी गईं। एसओजी इस मामले में अब तक 113 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो दिन पहले ही बाबूलाल कटारा के भतीजे राहुल कटारा को गिरफ्तार किया गया था, जिसका एसआइ परीक्षा में चयन हो गया था।