
बुद्धिसागर और उसका बेटा आदित्य उपाध्याय। फोटो: पत्रिका
SI Paper Leak: जयपुर। एसआइ भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं।एसओजी ने अब उदयपुर जिले के सायरा से जिला शिक्षा अधिकारी बुद्धिसागर उपाध्याय और उसके बेटे आदित्य उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।
एटीएस-एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि हाल ही गिरफ्तार शिक्षक कुंदन कुमार पंड्या की पूछताछ में सामने आया कि उसने परीक्षा से पहले आदित्य को पेपर पढ़ाया था। इसके 10 लाख रुपए में सौदा हुआ था।
एसओजी की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुंदन कुमार ने एसआइ भर्ती परीक्षा 2021 का परीक्षा से पहले 5 लाख रुपए और परिणाम आने के बाद पिता-पुत्र से 5 लाख रुपए लिए थे। बुद्धिसागर के खिलाफ पहले टीएडी विभाग में एक वित्तीय अनियमितता के मामले में विभागीय जांच हो चुकी है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि परीक्षा परिणाम आने के बाद आदित्य की 19वीं रैंक आई थी, लेकिन उसने प्रशिक्षण बीच में छोड़ दिया। माना जा रहा है कि पेपर लीक की जांच सामने आने के बाद उसने यह कदम उठाया। एसओजी टीम मौके पर उदयपुर में तस्दीक कर रही है।
Updated on:
16 Jun 2025, 7:36 AM IST
Published on:
16 Jun 2025, 7:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.