8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में व्यापारी के यहां से चुराई चांदी MP में जमीन खोद कर निकाली, खेत में गाड़ रखी थी 54 किलो चांदी

पुलिस से बचने के लिए पारदी गैंग ने एक खेत में गड्ढा कर चांदी को छिपा दिया था। इसी बीच मनोहरथाना पुलिस ने चोरी की इस घटना के आरोपियों की गुना में होने की सूचना पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा को दी थी।

2 min read
Google source verification
silvler theft case

मनोहरथाना. गुना. मनोहरथाना में एक माह पूर्व व्यापारी के यहां से चोरी हुई चांदी मध्यप्रदेश के गुना जिले की धरनावदा थाना इलाके से बरामद हुई। मध्यप्रदेश पुलिस ने 54 किलो से अधिक चांदी धरनावदा थाना इलाके से बीलाखेड़ी गांव के एक खेत में गड़ी हुई बरामद की। ईसकी कीमत करीब 53 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस को चांदी की पोटलियों में एक आधारकार्ड मिला, जो पीडि़त व्यापारी बनवारी लाल अग्रवाल के बेटे कपिल का है। कपिल वर्तमान में मुंबई में नौकरी करता है। इसी आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

पारदी गिरोह ने चांदी की चोरी की थी


जानकारी के अनुसार 12 जून की रात को मनोहरथाना कस्बा निवासी बनवारीलाल अग्रवाल के मकान से पारदी गिरोह ने चांदी की चोरी की थी। यह चांदी आसपास के गांवों के लोगों की थी, जो गिरवी रख कर व्यापारी से रकम उधार लेते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले पहले कुछ आरोपियों की गिरफ्तार भी हुई थी, लेकिन चोरी का माल बरामद नहीं हुआ था। इस मामले में गुना के बीलाखेड़ी क्षेत्र के पारदियों के गिरोह का नाम सामने आया था।

पुलिस से बचने के लिए उन्होंने बीलाखेड़ी के एक खेत में गड्ढा कर चांदी को छिपा दिया था। इसी बीच मनोहरथाना पुलिस ने चोरी की इस घटना के आरोपियों की गुना में होने की सूचना पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा को दी थी। इस सूचना पर उन्होंने राघोगढ़ एसडीओपी दीपा डोड़वे के नेतृत्व में एक टीम बनाई और दबिश देकर यह माल बरामद किया।

खेत महिला के नाम

गुना के एसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि एसडीओपी राघोगढ़ दीपा डोड़वे के नेतृत्व में टीम ग्राम बीलाखेडी पहुंची। यहां सगुन बाई पारदी के खेत में मुखबिर द्वारा बताई जगह पर खुदाई करवाई गई। इस खुदाई में कपड़े की एक बड़ी पोटली मिली, जिसे खोलकर देखने पर उसमें कपड़े की अलग-अलग पोटलियों में चांदी के जेवर रखे हुए मिले।

जिनका वजन 59.550 किलो मिला। वहीं चांदी के आभूषण आदि को अलग से तोलने पर कुल वजन 54 किलो 300 ग्राम पाया गया। मौके से बरामद चांदी की कीमती करीब 53 लाख रुपए है। चांदी को जब्त कर इसकी सूचना मनोहरथाना पुलिस को दी गई। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।


गुना पुलिस से मनोहरथाना में चोरी हुई चांदी मिलने की सूचना मिली है। मनोहरथाना पुलिस गुना जाकर जब्त की गई चांदी की परिवादी से शिनाख्त करवाएगी। उसके बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई होगी।

  • ऋचा तोमर, पुलिस अधीक्षक झालावाड़

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग