16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big News: होली मनाने के लिए बाल सुधार गृह से भाग रहे सोलह बाल अपचारी काबू किए, मोबाइल, सरिए, लोहे के पाइप बरामद

Rajasthan Big News: इसकी भी जांच की जा रही है।

2 min read
Google source verification
jaipur_bal_sudhar_grah_photo_2024-03-24_11-47-50.jpg

bal sudhar grah jaipur

Rajasthan Big News: राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। जयपुर में स्थित बाल सुधार गृह बाल अपचारियों के फरार होने के लिए बदनाम है, लेकिन इस बार पहली दफा बाल अपचारियों को फरार होने से पहले ही दबोच लिया गया। होली से पहले ये बाल अपचारी फरार होने की तैयारी कर रहे थे। इनकी उम्र चौदह साल से 18 साल के बीच बताई जा रही है। इतना ही नहीं बाल अपचारियों के पास मोबाइल फोन भी मिला है और इसके अलावा गांजा भी बरामद हुआ है। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में एक साथ दो पुलिस केस किए गए हैं। सभी बाल अपचारी नामजद हैं।

बाल सुधार गृह के केयर टेकर ने केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जानकारी मिली कि 22 मार्च शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे से साढ़े ग्यारह बजे के बीच में बाल सुधार गृह के टॉयलेट से सोलह बाल अपचारी धरे गए। उनके पास से लोहे के सरिए, रॉड और अन्य सामान जब्त किया गया। वे टॉयलेट की दीवार पर लगी टाइल उखाड़ रहे थे और दीवार तोड़ रहे थे। वे फरार होने की तैयारी कर रहे थे। उनमें से एक या दो के पास मोबाइल फोन होने की भी सूचना है, वे बाहर लगातार किसी से संपर्क कर रहे थे। लेकिन इसकी सूचना बाल सुधार गृह में उस समय मौजूद स्टाफ को मिल गई और उन्हें तुरंत काबू किया गया। मौके पर देर रात ही पुलिस और सुधार गृह से जुड़े तमाम अधिकारी आ पहुंचे। सभी काबू किए गए बाल अपचारियों को अलग से रखा गया है। उनके उपर फरार होने के प्रयास का केस तो दर्ज किया ही गया है, साथ ही सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने, मोबाइल का इस्तेमाल करने जैसे केस भी दर्ज किए गए हैं।

उधर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस की ओर से भी एक और केस दर्ज किया गया है बाल सुधार गृह में रहने वाले दो युवकों पर। दोनो के पास से करीब 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उनमें से एक की उम्र 19 साल है और दूसरे की उम्र बीस साल है। पता किया जा रहा है कि ये गांजा क्या ये खुद ही इस्तेमाल करने वाले थे या फिर अन्य बाल अपचारियों को भी बांटते थे.......? इसकी भी जांच की जा रही है।