4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब अतिक्रमण करने वालों के होंगे ई-चालान

स्मार्ट तरीका: हर गली, हर आदमी और वाहन पर रखी जाएगी नजर, पहले चरण में किशनपोल बाजार में लगाए गए 20 सीसीटीवी कैमरे
2 min read
Google source verification
अब अतिक्रमण करने वालों के होंगे ई-चालान

अब अतिक्रमण करने वालों के होंगे ई-चालान

जयपुर. सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब स्मार्ट तरीके से कार्रवाई होगी। स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट के तहत ऐसे लोगों के घर और दुकान पर ई-चालान भेजे जाएंगे। यानी अब नगर निगम की टीम मौके पर नहीं आएगी, बल्कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में अतिक्रमण कैद होने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।
पहले चरण में किशनपोल बाजार में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से पूरे बाजार और मुख्य सड़़क से मिलने वाली गलियों पर भी नजर रखी जाएगी। अजमेरी गेट में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति और वाहन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगा। इसका कंट्रोल रूम नगर निगम परिसर स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय में बनाया गया है।

बाजारों में होगा वाई-फाई
पर्यटकों को देखते हुए परकोटे के बाजारों में वाई-वाई की सुविधा भी होगी। किशनपोल बाजार में जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। पहले 30 मिनट तक वाई-फाई का उपयोग नि:शुल्क रखा जाएगा और उसके बाद उपभोक्ता से चार्ज लिया जाएगा। अन्य बाजारों में भी इस तरह की सुविधा शुरू की जाएगी।

प्रदूषण भी मापा जा रहा
वाहनों से होने वाले प्रदूषण को मापने के लिए अजमेरी गेट और छोटी चौपड़ पर सेंसर लगाए गए हैं। इन सभी का डाटा कंट्रोल रूम में एकत्र होता है।

लाइटें भी स्मार्ट
किशनपोल बाजार में स्मार्ट लाइटें लगाईं गई हैं। एक सप्ताह में इनको ऑटो मोड पर कर दिया जाएगा। जब ज्यादा भीड़ होगी तो ये लाइटें तेज जलेंगी और जब आवाजाही कम होगी तो लाइटों की रोशनी स्वत: ही कम हो जाएगी।

ऐसे होगा काम
-अतिक्रमण करने वालों के अलावा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से यह भी पता लगाया जाएगा कि कौन सा सफाईकर्मी आया है और कहां तक सफाई की।
-कार्रवाई के दौरान आधे से अधिक लोग निगम की टीम आने से पहले या तो भाग जाते हैं या फिर सामान अंदर रख लेते हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई हो सकेगी।

वर्जन...
सीसीटीवी कैमरों का अभी ट्रायल चल रहा है। इनका कंट्रोल रूम ऑफिस में ही बनाया गया है। यहां 24 घंटे निगरानी होगी। वहीं वाहनों की गिनती भी इन्हीं कैमरों के माध्यम से की जाएगी। जल्द ही वाई-फाई सुविधा भी किशनपोल बाजार में शुरू कर देंगे।
-लोकबंधु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग