केन्द्र सरकार ने कोटा, जयपुर, उदयपुर और अजमेर का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया है। हाल ही चारों शहरों का स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया। कोटा नगर निगम और फीडबैक इन्फ्रा (प्रा.) लि. ने स्मार्ट सिटी को लेकर विभिन्न माध्यमों से 3.50 लाख लोगों से सुझाव लिए हैं। केन्द्र ने कहा था कि स्मार्ट सिटी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार की जाए। स्मार्ट सिटी में 49 प्रतिशत लोग स्मार्ट सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) चाहते हैं।